वीरभद्र सिंह की भव्य प्रतिमा को रिज मैदान पर होगी स्थापित : सुक्खू

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की भव्य प्रतिमा को स्थापित करेगी। इस प्रतिमा को स्थापित करने के लिए सरकार की तरफ से धनराशि को खर्च किया जाएगा तथा इसके रख-रखाव का उत्तरदायित्व भी राज्य सरकार का होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह जानकारी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को पत्र लिखकर दी है। अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने लिखा है कि वह यह सूचना देते हुए हर्ष महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह ने राज्य के विकास में अपन बहुमूल्य योगदान दिया। उन्होंने हिमाचलवासियों की अथक सेवा की और विकास के नए आयाम स्थापित किए। उनके मन में हिमाचल बसता था और शायद यही कारण है कि उन्हें जन-जन का विश्वास व प्रेम मिला। उनकी कई ऐसी यादें हैं, जो हमारे दिलों में सदन संजीव रहेगी। ऐसे में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को स्थापित करना उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक होगा।