विधानसभा बजट सत्र कल से, राज्यपाल अभिभाषण से होगी शुरुआत : परमार

Spread the love

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र की शुरुआत बुधवार यानि 23 फरवरी से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण से होगी। 15 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 4 मार्च को वित्तीय वर्ष, 2022-23 के लगातार अपने पांचवें बजट को प्रस्तुत करेंगे। सत्र के दौरान कुल 16 बैठकें होंगी। विधानसभा अध्यक्ष विपिन ङ्क्षसह परमार ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सत्र को लेकर अब तक 1,069 प्रश्न पूछे गए हैं, जिसमें 722 तारांकित व 347 अतारांकित प्रश्न हैं। इसमें से 700 सवाल ऑनलाइन पूछे गए हैं, जबकि पेपरलैस विधानसभा में 369 सवाल ऑफलाइन पूछे गए हैं। नियम-101 के तहत 6 तथा 130 के तहत चर्चा के लिए 5 नोटिस मिले हैं। पक्ष-विपक्ष के विधायकों की तरफ से 28 फरवरी तक सवालों को पूछा जा सकता है तथा 3 व 10 मार्च का दिन प्राइवेट मैंबर-डे के लिए रखा गया है। वर्तमान सरकार का यह अंतिम बजट सत्र है, जिसके हंगामेदार रहने के पूरे आसार है। सत्र का लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधन किए गए हैं तथा ड्रोन व सी.सी.टी.वी. कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। इस दौरान परिसर में 480 पुलिस जवान, 70 गृह रक्षक तथा सी.आई.डी. के जवान अलग से तैनात रहेंगे।
इन मुद्दों को लेकर पूछे गए हैं सवाल
विधानसभा अध्यक्ष विपिन ङ्क्षसह परमार ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने, नशाखोरी, पर्यटन, परिवहन, एन.पी.एस., सडक़ों की डी.पी.आर., शिक्षण व स्वास्थ्य संस्थानों का दर्जा बढ़ाने जैसे विषयों को लेकर सवाल पूछे गए हैं। इसके अलावा विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित प्रश्न पूछे हैं।
दर्शक दीर्घा में 50 फीसदी क्षमता के साथ आ सकते हैं आगंतुक
विपिन ङ्क्षसह परमार ने कहा कि राज्य में कोरोना की रफ्तार कम हुई है, लेकिन अभी समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि दर्शक दीर्घा में 50 फीसदी क्षमता के साथ आगंतुकों को आने की अनुमति होगी। यानि सुबह के समय 70 और इतने ही आगंतुक भोजनावकाश के बाद प्रवेश पा सकते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष के साथ सर्वदलीय बैठक
विधानसभा अध्यक्ष विपिन ङ्क्षसह परमार ने सत्र संचालन के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई। इसमें सरकार की ओर से संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज तथा विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री और माकपा विधायक राकेश ङ्क्षसघा ने भाग लिया। उन्होंने इस दौरान पक्ष-विपक्ष से सहयोग मागा।
राज्यपाल से विधानसभा अध्यक्ष की मुलाकात
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन ङ्क्षसह परमार ने यहां राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। उन्होंने बुधवार 23 फरवरी से प्रारम्भ हो रहे बजट सत्र के बारे में राज्यपाल को अवगत करवाया।
विपक्ष के हर सवाल का जवाब देंगे : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सदन में विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार तथ्यों के साथ विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले हर सवाल का जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *