शिमला जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आज से आरंभ

शिमला : शिमला जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आज इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में आरंभ हो गया। 23 अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पहले दो दिन अंडर-13 और अंडार-15 मुकाबले खेले जा रहे हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए लड़कों के अंडर-15 मुकाबलों में अभिमन्यु सिंह ने मन्नर अरोड़ा को, प्रियांस भारद्वाज ने सुमंत जैन को, आर्यन गुप्ता ने अथर्व बस्सी को, परमीत सिंह ने अभिमन्यु सिंह को, दक्ष चौहान ने प्रियांस भारद्वाज को और सारविक गांगटा ने भव्य मेहता को पराजित किया।
लड़कियों के अंडर-15 मुकाबले में प्रज्ञा वर्मा ने सहजल चौहान को, यक्षिता सामरा ने सृष्टि को और प्रज्ञा वर्मा ने अनन्या चौहान को सीधे सेटों में मात दी।
लड़कों के अंडर-13 मुकाबले में अभिमन्यु सिंह राठौर ने संस्कार आदित्य चौहान को पराजित किया जबकि लड़कियों के अंडर-13 मुकाबले में केन्या ने दिव्यांशी को और एक अन्य मुकाबले में कविका को पराजित किया।
शिमला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव विजय धौटा ने बताया कि प्रतियोगिता के अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर वर्ग के मुकाबले 20 अक्तूबर सायं से 23 अक्तूबर तक खेले जाएंगे।