स्पोर्ट्स मीट का आयोजन

शिमला : नेहरू युवा केंद्र शिमला के सौजन्य से युवक मंडल कंडा और जिला शिमला खेल प्रकोष्ट की ओर से जिला स्पोर्ट्स मीट का आगाज हुआ। नेहरू युवक मंडल कंडा के अध्यक्ष निखिल ठाकुर ने बताया कि इस तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और दौड़ शामिल हैं। पंचायत समिति सदस्य सुभाष वर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने ऐसे आयोजन करवाने के लिए युवाओं को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा मंडल समय समय पर ऐसे आयोजन कराता रहता है। इससे युवाओं में आपसी खेल की भावना उत्पन्न होती है।
सुभाष वर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में पड़ती जा रही है। जो व्यक्ति को दीमक की तरह कमजोर कर रही है। इससे छुटकारा पाने का एकमात्र उपाय खेल है।