सरकार ने धर्मशाला-सुजानपुर के एस.डी.एम. बदले, 1 को अतिरिक्त जिम्मा

शिमला : राज्य सरकार ने धर्मशाला एवं सुजानपुर के एस.डी.एम. बदले हैं। इसके तहत एच.ए.एस. अधिकारी एवं डा. हरीश गजू को एस.डी.एम. धर्मशाला से एस.डी.एम. सुजानपुर तथा शिल्पी बेक्टा को एस.डी.एम. सुजानपुर से एस.डी.एम. धर्मशाला के पद पर तब्दील किया है। साथ ही एच.ए.एस. अधिकारी एवं ए.डी.एम. भरमौर डा. संजय कुमार धीमान को प्रोजैक्ट डॉयरेक्टर आई.टी.डी.पी. भरमौर के पद का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।