September 20, 2024

4 तहसीलदार बने एचएएस

Spread the love

शिमला : राज्य सरकार ने ए.सी. टू डी.सी. किन्नौर राजेंद्र कुमार गौतम को एस.डी.एम. धर्मपुर के पद पर तब्दील किया है। सरकार की तरफ से जारी यह तबादला आदेश तुरंत प्रभाव से लागू माने जाएंगे। इसके अलावा सरकार ने 4 तहसीलदार पदोन्नत होकर एच.ए.एस. बने हैं, जिनमें से 3 को एस.डी.एम. के पद पर तैनाती दी गई है। तहसीलदार से पदोन्नत होकर एच.ए.एस. बनने वाले अधिकारियों में जोगिन्दर पटियाल, संजीव कुमार, बचित्र सिंह और अमन कुमार शामिल है। पदोन्नत हुए इन अधिकारियों को तैनाती दे दी गई है। इसमें जोगिन्दर पटियाल को एस.डी.एम. चुराह, संजीव कुमार को ए.सी. टू डी.सी. रिकांगपिओ, बचित्र सिंह को एस.डी.एम. थुनाग और अमन कुमार को एस.डी.एम. कुपवी के पद पर तैनाती दी गई है।