भू-स्खलन के खतरे को देखते हुए डीसी किन्नौर ने जारी किए आदेश

Spread the love

न्यूगलसरी (किन्नौर) : के नजदीक भू-स्खलन क्षेत्र में लगातार छोटे-2 पत्थर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 में ऊपर/पहाड़ से गिरने के कारण, आने-जाने वाले व्यक्तियों/वाहनों को नुकसान होने के खतरे व जान-माल की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए प्रशासन द्वारा यह फैंसला लिया गया है कि 30 अगस्त 2021 को एन० एच० (हि० प्र० लोक निर्माण विभाग) द्वारा अन्य विभागों के समन्वय से उपरोक्त क्षेत्र के ऊपर पहाड़ी में स्थित लूज छोटे व बड़े पत्थरों को गिराया जायेगा ताकि इस क्षेत्र को आवागमन के लिए सुरक्षित किया जा सके |
जिसके लिए दिनांक 30 अगस्त 2021 प्रात: 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक उपरोक्त भू-स्खलन क्षेत्र निगुलसरी (किन्नौर) के नजदीक NH-05 में वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा |
सभी लोगों से यह अनुरोध है कि 30 अगस्त 2021 प्रात: 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे के बीच निगुलसरी के समीप उपरोक्त भू-स्खलन क्षेत्र से आवाजाही न करें | तथा अपने आने-जाने की योजना में/को उपरोक्त प्रतिबन्ध अनुसार बदलाव/ तय करें |
इस आॅपरेशन में सभी से सहयोग की अपील की जाती है |

आदेशानुसार
उपायुक्त,
जिला किन्नौर,
हि०प्र० |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *