September 20, 2024

हिमाचल के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन

Spread the love

शिमला : श्रीराम मंदिर निर्माण के प्रबल पक्षधर व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार देर सायं निधन हो गया। उन्होंने जनवरी, 2015 से 12 अगस्त, 2015 तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की कुर्सी संभाली। उनके निधन पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक जताया है। कल्याण सिंह ने भले ही कुछ समय के लिए राज्यपाल की कुर्सी संभाली, लेकिन उस समय वह सुर्खियों में रहे। वह प्रदेश के संभवतः पहले ऐसे राज्यपाल थे, जिन्होंने विधानसभा में पहली बार अधूरा अभिभाषण पढ़ा था। उनके बाद बंडारू दतात्रेय ने अधूरा अभिभाषण पढ़ा था, जिस पर खासा विवाद भी हुआ था। उनके कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने खेल विधेयक भी आया था, जिस पर राज्यपाल रहते हुए उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किए थे। उल्लेखनीय है कि बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय उनके नेतृत्व वाली सरकार चली गई थी। उस समय हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी भाजपा की सरकारों को बर्खास्त कर दिया गया था; उस समम हिमाचल प्रदेश शांता कुमार की सरकार थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *