September 20, 2024

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए आई.पी.एस. एस. अरुल कुमार

Spread the love

5 तहसीलदार पदोन्नत होकर एच.ए.एस. बने, एस.डी.एम. पद पर दी तैनाती
शिमला : आई.पी.एस. अधिकारी एवं डी.आई.जी. क्राइम स्टेट सी.आई.डी. शिमला एस. अरुल कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद वह सी.आर.पी.एफ. में 5 साल तक अपनी सेवाएं देंगे। उनको प्रदेश सरकार की तरफ से सभी दायित्व से भारमुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश में 5 तहसीलदार पदोन्नत होकर एच.ए.एस. बने हैं। पदोन्नति के बाद सभी अधिकारियों को तैनाती दी गई है। इसके तहत केशव राम को एस.डी.एम. अर्की, राजीव कुमार सांख्यान को एस.डी.एम. जुब्बल, सुनील कुमार को एस.डी.एम. भटियात, नारायण सिंह चौहान को एस.डी.एम. कुपवी व राजेश वर्मा को एस.डी.एम. कफोटा लगाया गया है।
ए.डी.एम. भरमौर होंगे नरेंद्र कुमार
राज्य सरकार ने एच.ए.एस. अधिकारी एवं आर.टी.ओ. सोलन नरेंद्र कुमार-2 को ए.डी.एम. व प्रोजैक्ट डायरेक्टर आई.टी.डी.पी. भरमौर के पद पर तब्दील किया है। वह इस पद के अतिरिक्त दायित्व से एच.ए.एस. अधिकारी निशांत ठाकुर को अतिरिक्त दायित्व से भारमुक्त करेंगे। सरकार ने इसके अलावा जिला पर्यटन अधिकारी सोलन रत्ती राम को आर.टी.ओ. सोलन का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है।
अगले साल रिटायर होंगे 10 एच.ए.एस., 13 सचिवालय सेवा अधिकारी
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एच.ए.एस.) के 10 अधिकारी वर्ष, 2023 में सेवानिवृत्त होंगे। अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले एच.ए.एस. अधिकारियों में सुनीता काप्टा, घनश्याम चंद, डा. तनुजा जोशी, डा. सुरेश चंद जसवाल, दिले राम, कृष्ण चंद, रामेश्वर दास, रत्ती राम, संगीता गुप्ता और रमेश चंद कटोच शामिल है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा के 13 अधिकारी अगले साल सेवानिवृत्त होंगे। इसमें हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा मिनिस्ट्रियल स्टाफ के सेवानिवृत्त होने वाले 10 अधिकारियों में उर्मिल गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, मिलाप चंद, मनोज कुमार, टेक चंद गोस्वामी, पूनम शर्मा, ललित विक्रम, अरुण ङ्क्षसह, अजीत कुमार व स्वरुप चंद शामिल है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा (परसनल स्टाफ कैडर) में मलकीत सिंह, संदीपना तोमर व संसार चंद अगले साल सेवानिवृत्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *