केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटेंगे आई.ए.एस. अधिकारी

Spread the love

शिमला : हिमाचल प्रदेश आई.ए.एस. कॉडर के 3 अधिकारी आगामी समय में प्रदेश में वापसी कर सकते हैं। इसमें मीरा मोहंती और मनीष गर्ग की जल्द वापसी होना तय है। इसके अलावा एम. सुधा देवी के भी जल्द प्रदेश वापसी की संभावना है। जानकारी के अनुसार राज्य में अफसरों की कमी के चलते प्रदेश सरकार ने आई.ए.एस. अधिकारियों को वापस बुलाया है। ऐसे में प्रतिनियुक्ति पर गए अधिकारियों के वापस आने से अधिकारियों की कमी को कुछ हद तक दूर किया जा सकेगा। मौजूदा समय में अधिकारियों की कमी के कारण 1 अधिकारी के पास कई विभागों का दायित्व है, जिससे सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है। उदाहरण के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक जैसे पद के पास 1 से अधिक दायित्व रहने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। इतना ही नहीं सचिवालय स्तर पर भी उच्च अधिकारियों के पास कई विभागों का दायित्व है। हालांकि प्रतिनियुक्ति से लौटने पर जरुर अधिकारियों की कमी दूर होगी, लेकिन ङ्क्षचता की बात यह है कि 4 आई.ए.एस. अधिकारी इसी साल सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसमें आर.डी. धीमान 31 दिसम्बर, विकास लाबरू 30 जून, हंसराज चौहान 30 सितम्बर एवं अश्विनी कुमार चौधरी 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *