राज्यपाल दिलाएंगे लोक सेवा आयोग की नई सदस्य को शपथ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल शुक्रवार को डा. अंजू शर्मा को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के लिए नए सदस्य के रुप में शपथ दिलाएंगे। राज्य सरकार की तरफ से उनकी नियुक्ति के बाद राजभवन में 27 अक्तूबर को सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। हालांकि मुख्यमंत्री सुखङ्क्षवदर ङ्क्षसह सुक्खू के अस्वस्थ होने के कारण शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावनाएं कम है। ऐसे में प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रुप में कुछ मंत्री, प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, नगर निगम शिमला के मेयर व डिप्टी मेयर के अलावा अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे। डा. अंजू शर्मा हिमाचल प्रदेश भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान की फैलो हैं। वह उच्च शिक्षा निदेशालय में ओ.एस.डी. कॉलेज के रुप में अपनी सेवाएं दे चुकी है।