जी.पी.एफ. ब्याज दर 7.1 फीसदी पर स्थिर
![](https://vakardrishti.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG_20231027_214933.jpg)
शिमला : कोरोना काल के बाद से लेकर अब तक कर्मचारियों को जनरल प्रोवीडैंट फंड (जी.पी.एफ.) पर मिलने वाली ब्याज दरों में कोई बढ़ौतरी नहीं हो पाई है। इसके तहत वित्तीय वर्ष, 2023-24 में 1 जुलाई, 2023 से 30 सितम्बर, 2023 तक जी.पी.एफ. पर 7.1 फीसदी ब्याज मिलेगा। इससे पहले भी जी.पी.एफ. पर यही ब्याज दरें निर्धारित की गई थी। हालांकि 1 अक्तूबर से दिसम्बर, 2019 और 1 जनवरी से 31 मार्च, 2020 के मध्य ब्याज दर 7.9 फीसदी थी। इसके बाद कोरोना काल में ब्याज दर में 0.8 फीसदी की कटौती हुई। इससे पहले अप्रैल से जून, 2019 तक ब्याज दर 8.0 फीसदी तथा अप्रैल, 2017 से 30 जून, 2017 की अवधि में भी 7.9 फीसदी ब्याज दर निर्धारित की गई थी। उल्लेखनीय है कि राज्य में करीब 1.82 लाख कर्मचारी जी.पी.एफ. के दायरे में आते हैं।