आई.ए.एस. परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल से भेंट की

शिमला : राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से राजभवन में वर्ष, 2020 कैडर के 4 आई.ए.एस. परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंट की। इन अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश कैडर आबंटित किया गया है। ये परिवीक्षाधीन अधिकारी हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान फेयरलॉन शिमला में राज्य विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इन 4 प्रोबेशनर्ज में ओम कान्त ठाकुर, अभिषेक कुमार गर्ग, गुरसिमर सिंह और दिव्यांशु ङ्क्सघाल शामिल हैं।