September 20, 2024

विभागों से निगम-बोर्ड में गए कर्मचारी आश्रितों को मिलेगी पूरी पैंशन

Spread the love

शिमला : सरकारी विभागों से निगम-बोर्ड में गए कर्मचारी के आश्रितों को पूरी पैंशन (फैमली पैंशन) का लाभ मिलेगा। इसके लिए वित्त विभाग की तरफ से संबद्ध विभागों को निर्देश जारी करके इस पर अमल करने को कहा गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सैना की तरफ से जारी इन निर्देशों में स्पष्ट कर दिया गया है कि जो कर्मचारी 80 के दशक में सरकारी विभागों से निगम-बोर्ड में गए थे, उनको फैमली पैंशन का लाभ मिलेगा। ऐसे कर्मचारियों की पूरी पैंशन की बहाली वर्ष, 2018 में की गई थी। उल्लेखनीय है कि निगम-बोर्ड के पुनर्गठन के समय करीब 200 के आसपास कर्मचारियों की सेवाएं सरकारी विभागों से निगम-बोर्ड में समायोजित की गई थी। उस समय कुछ कर्मचारियों को नौकरी के हिसाब से प्रोपेशनेट पैंशन लगी थी। यानि उनकी जितनी नौकरी थी, उतनी ही लम-सम पैंशन लगी थी। उनमें से कुछ कर्मचारी 100 फीसदी पैंशन भी गए गए थे। इसके अलावा वर्ष, 1997-98 के दौरान 15 साल बाद एक तिहाई (वन थर्ड) पैंशन तथा बाद में वर्ष, 2018 में पूरी पैंशन देने का निर्णय लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *