मुख्यमंत्री कर्मचारी हितैषी : अश्वनी

मंडी : हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने पूर्ण राजत्व दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कर्मचारियों के पक्ष में की गई अनेकों घोषणाओं का स्वागत किया है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर और महामंत्री राजेश शर्मा ने इन घोषणाओं के पश्चात मुख्यमंत्री को जहां प्रदेश के कर्मचारियों का मसीहा बताया है वहीं गरीबों व प्रदेश का हितैषी करार देते हुए इन घोषणाओं को ऐतिहासिक बताया है। उधर महासंघ की जिला मंडी के प्रधान चमन ठाकुर और महासचिव लाल सिंह ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री के तोहफों खुशी का इजहार व्यक्त किया है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हिमाचल दिवस पर मुख्य मंत्री प्रदेश व कर्मचारियों को बहुत सारी सौगातें दी हैं उन्होने कहा कि कर्मचारियों को 3 प्रतिशत अतिरिक्त DA का ऐलान कर उन्हें अधिकारियों को मिले 31 प्रतिशत DA के समकक्ष लाया गया। इस एलान के बाद हिमाचल के सभी कर्मचारियों को भी अब 31% DA अब देय तिथि से दिया जाएगा। इस ऐलान के बाद राज्य सरकार को 500 करोड रुपए का अतिरिक्त भार वहन करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि पे कमीशन लागू होने के बाद विसंगतियों से नाराज और 15 प्रतिशत की वृद्धि का तीसरा विकल्प मांग रहे कर्मचारियो को भी मुख्यमंत्री ने तीसरा विकल्प देने का ऐलान किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस बात के ऐलान कि सरकार किसी भी कर्मचारी को पे कमीशन लागू होने के बाद आर्थिक नुकसान नहीं होने देगी की सराहना की। उन्होंने राज्य के कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के इस आश्वासन कि अगर तीसरे विकल्प के बाद भी किसी भी कर्मचारी को कोई नुकसान होता है तो सरकार ऐसे मामलों पर नए सिरे से विचार करेगी मुख्य मंत्री को कर्मचारी हितैषी करार दिया।
कर्मचारी नेताओं ने
2015 से हुई भर्ती वाले पुलिस कांस्टेबल के उच्च वेतनमान की मांग को मुख्यमंत्री द्वारा मानने के एलान करने पर पुलिस जनों को बधाई दी। उन्होंने
राज्य के 1 लाख 75 हजार पेंशन धारकों को अब पंजाब पे कमीशन के तहत मिलने वाले लाभों की घोषणा पर खूशी जाहिर की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सामाजिक और समाज के कमजोर वर्ग के लिए दिए जाने वाली विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए 35 हजार की आय सीमा को अब 50 हजार तक बढ़ाने का भी सामाजिक सुरक्षा के लिए उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
गरीबों को मुफ्त बिजली और किसानों व आम को राहत भी इसी का हिस्सा है।
उन्होंने वर्तमान सरकार के 4 साल के कार्यकाल में गरीब, बुजुर्ग बेसहारा, महिलाओं और बीमार व बेबस लोगो के लिए जो सहारा, आयुष्मान, वृद्धा पेंशन जैसी योजनाएं देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।