हिमाचल में न्यूनतम मजदूरी ₹ 350/- हुई

Spread the love

शिमला : प्रदेश में कर्मचारियों व दैनिक भोगियों को राहत के बाद सरकार ने अब असंगठित क्षेत्र के कामगारों की न्यूनतम मजदूरी भी बढ़ा दी है। बाकायदा इसे लेकर अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के मुताबिक अकुशल क्षेत्र के कामगारों को अब रोजाना 350 रुपए, अर्ध कुशल क्षेत्र के कामगारों को 371.77 पैसे रोजाना की दर पर दिहाड़ी मिलेगी। कुशल क्षेत्र के कामगारों की दिहाड़ी 406.36 रुपए तथा उच्च कुशल क्षेत्र के कामगारों को रोजाना 483.17 रुपए दिहाड़ी मिलेगी। इसके अलावा लिपिक व गैर तकनीकी कर्मियों को 406.30 रुपए रोजाना की दर पर दिहाड़ी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *