आनंद शर्मा का हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संचालन समिति अध्यक्ष पद से इस्तीफा

नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। एक न्यूज एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी। इस जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि शर्मा ने आश्वासन दिया है कि वह कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार में भाग लेंगे।