मंत्रिमंडल बैठक के बाद दिल्ली जाएंगे सी.एम.

Spread the love

शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 14 फरवरी को मंत्रिमंडल बैठक के बाद केंद्रीय नेताओं से मिलने के लिए नई दिल्ली जाएंगे। इस दौरान वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा नई दिल्ली में मौजूद होने की स्थिति में सत्ता एवं संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्रियों से प्रदेश से जुड़े विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। ऐसे में प्रदेश विधानसभा बजट सत्र से पहले उनके इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *