नड्डा से सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा

शिमला : केन्द्रीय बजट आने से पहले नई दिल्ली गए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार इस दौरान दोनों नेताओं से सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की है। ऐसे में आने वाले समय में राज्य में सत्ता-संगठन स्तर पर फेरबदल भी हो सकता है। हालांकि यह फेरबदल बजट सत्र के बाद हो सकते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से केन्द्रीय बजट में हिमाचल की हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर हिमाचल की पैरवी करने का आग्रह किया। नड्डा ने इस दौरान केन्द्रीय बजट में हिमाचल हित से जुड़े सभी मामलों को लेकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।