नीति आयोग बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू 27 मई को नई दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की संभावना है। बैठक में स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इस बार की बैठक में भारत को वर्ष, 2047 तक विकसित देश बनाए जाने पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री बैठक में हिमाचल प्रदेश से जुड़े विषयों को उठाएंगे। इसमें जी.एस.टी. क्षतिपूर्ति भरपाई करना प्रमुख है।