September 20, 2024

नगर निगम चंडीगढ़ चुनाव प्रचार में जाएंगे जयराम

Spread the love

शिमला : नगर निगम चंडीगढ़ चुनाव में प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार चंडीगढ़ जाएंगे। इसके लिए भाजपा की तरफ से पहले ही महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव इंदु गोस्वामी को चुनाव का सह-प्रभारी बनाया गया है। साथ ही भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, डेजी ठाकुर, आशुतोष वैद्य, पुनीत शर्मा और चंडीगढ़ से लगते क्षेत्र के पार्टी को नेताओं पहले ही चुनाव प्रचार के लिए तैनात किया गया है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में प्रदेश के नेताओं की ड्यूटी इसलिए भी लगाई जा रही है, क्योंकि कामकाज के कारण हिमाचल के बहुत से लोग यहां पर बसे हुए हैं। इस तरह शहर में करीब 15 फीसदी के आसपास हिमाचली मतदाता चंडीगढ़ में रहते हैं। ऐसे में हिमाचली लोगों का समर्थन प्राप्त करने के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों दलों के नेता यहां पर चुनाव प्रचार को जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *