मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना
![](https://vakardrishti.com/wp-content/uploads/2021/08/vakarbaner-1024x410.jpg)
शिमला : मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सत्ता एवं संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। साथ ही समय मिलने पर केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करके हिमाचल प्रदेश से जुड़े विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। इस समय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरकार पर दबाव पड़ रहा है। ऐसे में मंत्री पद के लिए प्रमुख दावेदार के रुप में राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, राजेश धर्माणी और विनय कुमार के नाम सामने आए हैं।