चेतन बरागटा की विभिन्न बूथों पर बैठकें

Spread the love

शिमला : जुब्बल-कोटखाई के युवा नेता चेतन सिंह बरागटा ने आज कोटखाई क्षेत्र के पांदली,बाग डूमेहर,गरवाग और दरकोटी पंचायत के विभिन्न बूथों पर कार्यकर्ता बैठकें की। चेतन ने कहा कि वह इन क्षेत्रों की जनता का आभार व्यक्त करते हैं तथा जो विश्वास यहां की जनता ने उन पर जताया है,उस विश्वास को वह और अधिक मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि उप चुनाव में जुब्बल नावर कोटखाई की जनता ने विधायक रोहित ठाकुर को मौका दिया था लेकिन 8 महीने बित जाने पर भी विधायक कोई नया कार्य नहीं कर पाए हैं, उनका ये कार्यकाल निराशाजनक है। आज जनता उनके द्वारा उप चुनाव में किये गए वादों का हिसाब मांग रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोहित ठाकुर हर मोर्चे पर विफल होते हुए नजर आ रहे हैं, जिसका जवाब जनता आने वाले विधानसभा चुनाव मे जरूर देगी।
चेतन ने कहा है कि विधायक मात्र स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के किए गए कार्यों का श्रेय ले रहे है। स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा ने जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का जो सपना देखा था उसको पुरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस विधानसभा क्षेत्र के अनेकों कार्य जो अधर में लटके हुए हैं उसको पुरा करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से निवेदन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में गोपाल जबेइक, पादली पंचायत प्रधान शशि चौहान, बागडोमहर प्रधान उर्मिला जस्टा,उप प्रधान रमेश बराठा,गरावग पंचायत प्रधान सुखचेन, बीडीसी सदस्य यशवन्त, उप प्रधान संजू सावंत, दरगोटी पंचायत प्रधान बीना सावंत, उप प्रधान रमेश चौहान व जगदीश चौहान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *