निर्वाचन प्रभारी से मिले चनोग पंचायत के लोग

शिमला : ग्राम पंचायत चनोग के पवाबो और शाल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधान मनोज कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन प्रभारी विकास काल्टा से मुलाकात करके अपना पक्ष रखा। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक विक्रमादित्य सिंह के कार्यों की सराहना की। वार्ड मैंबर खेम चंद, सतीश ठाकुर, लता देवी, गीता शर्मा, वासु देव शर्मा, जोनल प्रभारी विवेक शर्मा, जिया लाल ठाकुर, अजय पंवर, श्याम लाल, अशोक कुमार, कमल दत्त, यशपाल, नरेश शर्मा, पवन शर्मा, जीत राम शर्मा, संत राम, आशा राम, संदीप कुमार, कमल कांत मेहता, शीश राम, शोभ राम, रति राम, हरदेव राम, नित्या नंद, मनसा राम, ओम प्रकाश, महिला मंडल प्रधान हेमा गर्ग, एस.एम.सी. अध्यक्ष रेखा, वीना ठाकुर, हरी चंद, कामेश्वर, पूनम, चंद्रिका व खेम चंद सहित कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थे।