September 20, 2024

14 अधिकारी बने तहसील बाल कल्याण अधिकारी

Spread the love

शिमला : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में 3 श्रेणियों से 14 अधिकारी पदोन्नत होकर तहसील बाल कल्याण अधिकारी (सी.डी.पी.ओ.) बने हैं। पदोन्नत होने वालों में 8 पर्यवेक्षक है, जिसमें सुकन्या कुमारी, संतोष कुमारी, कमलेश कुमारी, भाग चंद, विपिन कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुल्ताना बगालत और सुभद्रा देवी शामिल है। इसमें से विपिन कुमार गत 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन पदोन्नति लाभ 1 सितम्बर, 2021 से मिलने के कारण उनको भी लाभ होगा। यानि वह अब उनको सी.डी.पी.ओ. पद से सेवानिवृत्त माना जाएगा और उसी के आधार पर उनको पैंशन सहित अन्य वित्तीय लाभ देय होंगे। इसके अलावा तहसील कल्याण अधिकारी से रविंद्र कुमार, सुंदरी देवी और संजीव तथा सांख्यिकी सहायक से कर्म सिंह ठाकुर, लाल सिंह, वंदना शर्मा और कुलदीप सिंह को पदोन्नति लाभ मिला है। पदोन्नति के बाद सभी को सी.डी.पी.ओ. के पद पर अलग-अलग जिलों में तैनाती दी गई है। इसमें सुकन्या कुमारी को सी.डी.पी.ओ. लंबागांव (कांगड़ा), संतोष कुमारी को सी.डी.पी.ओ. नूरपुर (कांगड़ा), कमलेश कुमारी को सी.डी.पी.ओ. (द्रंग) मंडी, भाग चंद को सी.डी.पी.ओ. नालागढ़ (सोलन), वीरेंद्र कुमार को सी.डी.पी.ओ. मेहला (चंबा), सुलताना भगावत को सी.डी.पी.ओ. सलूणी (चंबा), सुभद्रा देवी को सी.डी.पी.ओ. पूह (किन्नौर), रविंद्र कुमार को सी.डी.पी.ओ. पांगी (चंबा), सुंदरी देवी को सी.डी.पी.ओ. फतेहपुर (कांगड़ा), संजीव को सी.डी.पी.ओ. काजा (लाहौल-स्पीति), कर्म सिंह ठाकुर को सी.डी.पी.ओ. बंजार (कुल्लू), लाल सिंह को सी.डी.पी.ओ. झंडूता (बिलासपुर), वंदना शर्मा को सी.डी.पी.ओ. रिवालसर (मंडी) और कुलदीप सिंह को सी.डी.पी.ओ. सुजानपुर (हमीरपुर) में तैनाती दी गई है। पदोन्नत अधिकारियों को नए स्थानों पर 10 दिन के भीतर ज्वाइनिंग देने को कहा गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता संजय गुप्ता की तरफ से पदोन्नति आदेशों संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *