भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडऩे वालों की नहीं होगी वापसी : संजय टंडन

Spread the love

शिमला : हिमाचल प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी संजय टंडन ने कहा है कि भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडऩे वालों की पार्टी में वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जुब्बल-कोटखाई में वह खुद बुधवार से भाजपा की नई टीम के साथ चुनाव प्रचार में उतरेंगे। संजय टंडन यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व का दिवालियापन निकल चुका है। ऐसे में विपक्ष की तरफ से आधारहीन बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि आज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जिंदा होते, तो कांग्रेस नेताओं की तरफ से कारगिल युद्ध सहित अन्य विषयों को लेकर बेतुकी बयानबाजी न की जाती। महंगाई को लेकर पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में भाजपा सह-प्रभारी ने कहा कि यह वैश्विक समस्या है, जिससे निपटने के लिए सभी प्रयास किए जा रहा हैं। उन्होंने दावा किया प्रदेश की जनता उपचुनाव में विकास के मुद्दे पर सत्ता पक्ष को वोट देगी। उन्होंने कहा कि इस समय केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार ही नहीं है, बल्कि डबल स्कवायर ईंजन से काम हो रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का सहयोग भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सदी की सबसे बड़ी कोविड-19 महामारी जैसे प्रतिकूल हालात में भी केंद्र और प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों की गति पर विराम नहीं लगने दिया है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के सबसे बड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान में देश में जहां जल्द ही 100 करोड़ टीके लग जाएंगे, वहीं हिमाचल पहली डोज लगाने में अव्वल रहने के बाद अब दूसरी डोज लगाने में भी नवम्बर तक बाजी मार जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *