September 21, 2024

कांग्रेस-आप की बढ़ती सक्रियता के बीच शिमला पहुंचे भाजपा के 3 राष्ट्रीय नेता

Spread the love

शिमला : कांग्रेस व आप की बढ़ती सक्रियता के बीच भाजपा के 3 राष्ट्रीय नेता शिमला पहुंचे हैं। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह-प्रभारी संजय टंडन शामिल है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौदान सिंह पिछले कुछ अरसे से प्रदेश का लगातार दौरा कर रहे हैं। हाल के दिनों में उन्होंने संगठनात्मक जिला महासू, शिमला, सिरमौर व सोलन का दौरा किया है। इसके बाद वह फिर से शिमला पहुंचे है। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना लगातार बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। उनका प्रयास बूथ स्तर पर भाजपा के त्रिदेव संगठन को मजबूत करने पर है। इसी तरह सह-प्रभारी संजय टंडन लगातार कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। यानि भाजपा रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है, जिसमें राष्ट्रीय नेता खुद प्रदेश में आकर फीडबैक ले रहे हैं और उसी हिसाब से चुनावी तैयारियां की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *