नड्डा के दौरे से पहले शिमला पहुंचे सौदान सिंह

शिमला : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह बुधवार देर शाम शिमला पहुंचे। वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दौरे से पहले शिमला पहुंचे हैं। ऐसे में उनके सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा करने की संभावना है, जिसके आधार पर आगामी समय में बदलाव हो सकता है। उनका शिमला के होटल पीटरहॉफ पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं पदाधिकारियों ने स्वागत किया।