त्रिदेव सम्मेलनों से भाजपा को मिली ताकत : टंडन

शिमला : भाजपा सह-प्रभारी संजय टंडन ने कहा है कि त्रिदेव सम्मेलों के आयोजन से भाजपा को ताकत मिली है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी का संतभ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास इस समय हिमाचल प्रदेश से केंद्र में जगत प्रकश नड्डा और अनुराग ठाकुर जैसा सक्षम नेतृत्व है। इसके विपरीत कांग्रेस एक दिशाहीन एवं नेतृत्वहीन पार्टी बन चुकी है।