चेतन बरागटा भाजपा से निष्कासित

शिमला : हिमाचल प्रदेश भाजपा ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी नीलम सरकैक के खिलाफ चुनाव लडऩे पर चेतन बरागटा को भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन्होंने प्रदेश भाजपा आई.टी. विभाग के प्रदेश संयोजक पद से भी तुरंत प्रभाव से भारमुक्त कर दिया गया है।