बिलासपुर, चंबा व सुजानपुर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीघ्र बिलासपुर, चंबा व सुजानपुर के प्रवास पर आएंगे। इस दौरान वह बिलासपुर में एम्स का उद्घाटन करेंगे, जबकि सुजानपुर में भाजयुमो की तरफ से आयोजित की जाने वाली 1 लाख युवाओं की रैली को संबोधित करेंगे। इसी तरह वह चंबा में भी एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा आने वाले समय में केंद्रीय मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह, अमित शाह, नितिन गडकरी और स्मृति ईरानी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी के राष्ट्रीय प्रदाधिकारी प्रदेश का दौरा करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में यहां आयोजित कोर ग्रुप बैठक में इस विषय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विधायक डा. राजीव ङ्क्षबदल की अध्यक्षता में चुनाव संचालन व चुनाव प्रबंधन समितियों के गठन के बाद अब कमेटी एवं सब कमेटियों का गठन होगा। इसी तरह चुनाव के दृष्टिगत जिला व मंडल स्तर कार्यालयों को खोला जाएगा। पार्टी के स्तर पर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एल.ई.डी. वैन के माध्यम से सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचारित किया जाएगा।
धूमल दोपहर बाद लौटे, शांता-अनुराग-टंडन नहीं पहुंचे
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल भाजपा कोर ग्रुप बैठक में भाग लेने के बाद दोपहर बाद लौट गए। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं सह-प्रभारी संजय टंडन शिमला नहीं पहुंचे।
परफार्मेंस सही नहीं रहने पर मंत्री-विधायकों के भी कटेंगे टिकट
सूत्रों के अनुसार बैठक में एक बार फिर से इस बात को दोहराया गया कि यदि मंत्री व विधायकों की परफार्मेंस सही नहीं रही तो उनके टिकट कटेंगे। इसके अलावा सर्वेक्षण भी टिकट आवंटन का आधार बनेगा।
जयराम, धूमल, सौदान व खन्ना सहित अन्य नेता रहे मौजूद
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान ङ्क्षसह व प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना बैठक में मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव ङ्क्षबदल, सतपाल ङ्क्षसह सत्ती, मंत्री डा. राजीव सैजल, प्रदेश भाजपा महामंत्री संगठन पवन राणा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल व त्रिलोक कपूर ने भाग लिया।
भाजपा में शामिल विधायकों को सौंपी जा सकती है जिम्मेदारी
भाजपा में शामिल निर्दलीय एवं कांग्रेस विधायकों को पार्टी के स्तर पर जल्द जिम्मेदारी को सौंपा जा सकता है। इसके अलावा संगठन में बेहतर तालमेल से काम करने पर बल दिया जाएगा।
प्रभारी बनाए जाने पर सौदान ङ्क्षसह को दी बधाई
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाए जाने के लिए कोर ग्रुप बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान ङ्क्षसह को बधाई दी। नेताओं ने कहा कि उनका वर्किंग मॉड्यूल संगठन के लिए फायदेमंद रहेगा।