वरिष्ठ पत्रकार की बेटी अमिल शर्मा का निधन

शिमला : वरिष्ठ पत्रकार रजनीश शर्मा की बेटी अमिल शर्मा (20) का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। अमिल शर्मा की तबीयत बिगडऩे पर उसे आई.जी.एम.सी. अस्पताल शिमला लाया गया, जहां वह आई.सी.यू. में भर्ती रही। उनके निधन की खबर मिलते ही मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह एवं भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल सहित कई नेताओं एवं प्रैस क्लब ऑफ शिमला से जुड़े पत्रकारों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। अमिल शर्मा संजौली कॉलेज में द्वितीय वर्ष की होनहार छात्रा और अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उनका दोपहर संजौली में अंतिम संस्कार कर दिया गया।