पुरस्कारों के लिए आवदेन आमंत्रित

शिमला : हिमाचल दिवस पर दिए जाने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आवदेन अथवा अनुशंसा को आमंत्रित किया गया है। यह आवदेन अथवा अनुशंसा 31 दिसंबर तक दी जा सकती है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग की ओर सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों एवं सम्बद्ध अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। इस पत्र के अनुसार आगामी 15 अप्रैल, 2023 को हिमाचल दिवस के अवसर पर स्टेट सिविल सर्विसेज अवार्ड, प्रेरणास्त्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के लिए आवेदन, नामांकन अथवा अनुशंसा 31 दिसंबर तक प्रेषित की जा सकती है। ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्यों एवं सेवाओं के लिए प्रदान किए जाएंगे।