September 20, 2024

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य देश को तोड़ने जैसा : गणेश दत्त

Spread the love

शिमला : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हिमफैड के अध्यक्ष गणेश दत्त ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की तरफ से निकाले जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य देश को तोडऩे जैसे प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री और विधायक सुखविंद्र सुक्खू तक ने इस अभियान का अब तक समर्थन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में हिमाचल प्रदेश को शामिल न करना देश को तोडऩे जैसा है। गणेश दत्त यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की एकता एवं अखंडता के लिए लडऩे का दावा करती है, लेकिन इस यात्रा से प्रदेश को जोडऩा उचित नहीं समझती। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे प्रतीत होता है कि कांग्रेस के लिए हिमाचल प्रदेश का कोई महत्व और अस्तित्व नहीं है।
कांग्रेस के राजकुमार टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना
गणेश दत्त ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राजकुमार टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह भारत को एक राष्ट्र नहीं राज्यों का संघ समझते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस वन नेशन-वन टैंशन की तरह है, जो देश को जोडऩे की बजाए तोडऩा चाहती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भारत जोड़ो यात्रा से न जोडऩा कांग्रेस के दोहरे चरित्र को प्रदर्शित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *