हर घर तिरंगा को लेकर हिमाचल के लोगों में जोश : जयराम

Spread the love

शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पूरे देश में शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हिमाचल प्रदेश के लोगों में भी जोश है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश के लोगों में देशभक्ति की भावना का जुनून और उत्साह देखने को मिल रहा है। जयराम ठाकुर रेलवे स्टेशन शिमला में आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया। इसमें स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत विद्याधर की पत्नी शकुंतला देवी, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सीता राम शर्मा की पुत्री सुमन, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रत्ती राम के पुत्र महेंद्र सिंह और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय देवी राम के पौत्र चंद्र मोहन सिंह शामिल है। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और एन.सी.सी. कैडेटस की तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज व उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *