September 20, 2024

राज्यपाल-मुख्यमंत्री जाएंगे दिल्ली, राष्ट्रपति बनने पर द्रौपदी मुर्मू को देंगे बधाई

Spread the love

शिमला : राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नई दिल्ली जा रहे हैं। इस दौरान उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का कार्यक्रम है तथा उन्हें देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होने के लिए बधाई देंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर को लेकर होने वाली समीक्षा बैठक में भी राज्यपाल व मुख्यमंत्री भाग लेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 7 अगस्त को होने वाली नीति आयोग संचालन परिषद बैठक में भाग लेंगे। बैठक में फसल विविधीकरण और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इस बैठक की तैयारियों को लेकर गत माह मुख्य सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन धर्मशाला में आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं धर्मशाला आकर मुख्य सचिवों के इस सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री की थी। आमतौर पर पूर्ण परिषद की बैठक हर साल होती है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नई दिल्ली में भाजपा सोशल मीडिया की बैठक में भी भाग लेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री हिमाचल सदन नई दिल्ली में मीडिया से रू-ब-रू भी होंगे। इस दौरान उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सत्ता एवं संगठन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हो सकती है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने नई दिल्ली दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश से जुड़े विषयों को लेकर मंत्रणा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री का 8 अगस्त को नई दिल्ली से वापस सोलन लौटने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *