September 20, 2024

रोहड़ू में भाजपा नेत्री पर टिप्पणी करने के बाद विक्रमादित्य सिंह ने माफी मांगी

Spread the love

शिमला : कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने रोहड़ू में स्थानीय भाजपा नेत्री पर टिप्पणी करने के थोड़े समय बाद ही माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी स्थानीय नेतृत्व पर थी तथा संयोग से वहां से भाजपा का नेतृत्व महिला कर रही है। रोहड़ू से शिमला पहुंचे विक्रमादित्य सिंह अपने आवास हॉलीलॉज में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि भाजपा नेत्रियां प्रदेश में वर्तमान सरकार के समय हुए 1,500 दुष्कर्म पर भी टिप्पणी करती। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के संस्कार ऐसे नहीं है कि वह किसी महिला के प्रति ऐसी टिप्पणी करें और यदि उनकी जुबान से अचानक ऐसे शब्द निकल गए हैं, तो इसके लिए माफी मांगते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महंगाई के प्रति लोगों में आक्रोश है। इसी तरह किसान-बागवान कार्टन, कीटनाशक व खाद के बढ़ते दामों से परेशान है, जिसका उदाहरण रोहड़ू में भी देखने को मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि रोहड़ू में विकास कार्यों पर इसलिए विराम लगा है, क्योंकि क्षेत्र के भाजपा नेता ठेकेदारों से मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर ठेकेदारों की ऐसी लॉबी पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता महंगाई जैसे मुद्दों से सरकार का ध्यान हटाने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि मल्टी टास्क वर्कर में भाजपा महिलाओं के साथ किस तरह के मापदंड अपना रही है, उसे भाजपा नेत्रियां सही ठहरा रही है।
मुख्य सचिव के बाद डी.जी.पी. व फिर सरकार जाएगी
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार को मुख्य सचिव को इसलिए हटाना पड़ा, क्योंकि पी.एम.ओ. तक ने इसका संज्ञान लिया था। इसी तरह डी.जी.पी. की पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाले के कारण विदाई होगी। उन्होंने आरोप लगाय कि प्रदेश में पहली बार 10 से 15 लाख में पेपर बिके। उन्होंने दावा किया कि 3 माह की अवधि के बाद भाजपा सरकार की विदाई हो जाएगी और कांग्रेस प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी।
विक्रमादित्य व प्रतिभा सिंह महिलाओं से माफी मांगे : पायल
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह की तरफ से रोहड़ू में की गई टिप्पणी पर तुरंत माफी मांगने को कहा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस तरह की नकारात्मक टिप्पणी करना कांग्रेस नेताओं की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह उस परिवार से आते हैं, जहां से वीरभद्र ङ्क्षसह ने प्रदेश का 6 बार नेतृत्व किया है। ऐसे में उनको ऐसी टिप्पणी करना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि प्रतिभा ङ्क्षसह का गुडिय़ा दुष्कर्म मामले को छोटा बताना दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसके लिए उनको सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि विक्रमादित्य सिंह रोहड़ू में दिए गए बयान पर माफी नहीं मांगते तो उनके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने के अलावा उनका विरोध किया जाएगा। हालांकि पायल वैद्य की इस पत्रकार वार्ता के बाद कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने माफी मांग ली। मल्टी टास्ट वर्कर को लेकर अपनाए जा रहे मापदंडों पर उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *