September 21, 2024

आर.डी. धीमान होंगे हिमाचल के नए मुख्य सचिव

Spread the love

शिमला : वर्ष, 1988 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी आर.डी. धीमान राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे। उनकी नियुक्ति वर्ष, 1987 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी राम सुभग सिंह के स्थान पर गई है, जिनको मुख्य सचिव पद से हटाया गया है। उनको बाद में राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त (सी.आई.सी.) लगाए जाने की संभावना है। सरकार ने आर.डी. धीमान की नियुक्ति वरीयता सूची को दरकिनार करके की है, क्योंकि निशा सिंह उनसे सीनियर है। सरकार इससे पहले भी वरीयता सूची का दरकिनार करके मुख्य सचिव के पद पर नियुक्ति देती रही है। इससे पहले पूर्व कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए वीरभद्र सिंह ने वी.सी. फारका को मुख्य सचिव नियुक्त किया था। मुख्य सचिव पद के लिए निशा सिंह के अलावा संजय गुप्ता भी प्रमुख दावेदार थे। संजय गुप्ता भी वर्ष, 1988 बैच के अधिकारी है तथा उनका नाम वरीयता सूची में आर.डी. धीमान से आगे था।
रामसुभग, निशा व गुप्ता सलाहकार लगाए, सिंगला दिल्ली में सीऍम के ओएसडी
सरकार ने राम सुभग सिंह को मुख्य सचिव पद से हटाने के बाद उनको प्रधान सलाहकार प्रशासनिक सुधार लगाया है। इसी तरह निशा सिंह को प्रधान सलाहकार प्रशिक्षण एवं विदेश मामले व संजय गुप्ता को प्रधान सलाहकार जन शिकायत निवारण लगाया है। आईएफएस सुशील कुमार सिंगला नई दिल्ली में मुख्यमंत्री के ओएसडी होंगे।
मीरा मोहंती आवासीय आयुक्त
प्रतिनियुक्ति से लौटी आईएएस मीरा मोहंती आवासीय आयुक्त नई दिल्ली होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *