September 21, 2024

हिमाचल प्रशासनिक मुखिया बदले जाएंगे !

Spread the love

शिमला : विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार मुख्य सचिव पद पर नए अधिकारी की तैनाती कर सकती है। इस समय वर्ष, 1987 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी राम सुभग सिंह मुख्य सचिव पद पर तैनात है, जिनको सरकार नया मुख्य सूचना आयुक्त (सी.आई.सी.) नियुक्त कर सकती है। ऐसे में यदि सरकार राम सुभग सिंह को नया सी.आई.सी. नियुक्त करती है, तो उनके स्थान पर वर्ष, 1987 बैच की आई.ए.एस. अधिकारी निशा सिंह, वर्ष, 1988 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी संजय गुप्ता और आर.डी. धीमान में से किसी एक की तैनाती की जा सकती है। हालांकि वर्ष, 1988 बैच में संजय गुप्ता और आर.डी. धीमान से ऊपर अली रजा रिजवी का नाम आता है, लेकिन उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने की संभावनाएं कम है। ऐसे में यदि सरकार वरीयता सूची के अनुसार नए मुख्य सचिव की नियुक्ति करती है, तो उस स्थिति में निशा सिंह का मुख्य सचिव बनना तय है। निशा सिंह को मुख्य सचिव नहीं बनाए जाने की स्थिति में संजय गुप्ता और आर.डी. धीमान इस पद की दौड़ में है। उल्लेखनीय है कि राम सुभग सिंह को अगस्त, 2021 में प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया था। उस समय वर्ष, 1986 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी अनिल खाची को मुख्य सचिव पद से हटाकर राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *