भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे सिकंदर

शिमला : राज्यसभा सांसद डा. सिकंदर कुमार 21 मई शनिवार को शिमला में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके तहत उनका कृष्णानगर में बूथ बैठक व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने का कार्यक्रम है। भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मेहता ने यहां जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डॉ. सिकंदर कुमार के सम्मान में गेयटी थिएटर में स्वागत समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक में जिला पदाधिकारी, शिमला शहर, शामिल ग्रामीण और कसुम्पटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के एस.सी. मोर्चा के अध्यक्ष भाग लेंगे। इसके अलावा जिला शिमला से प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, 2017 के भाजपा प्रत्याशी, भाजपा मंडल शिमला शहर, शिमला ग्रामीण, कसुम्पटी के अध्यक्ष और महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष और महामंत्री तथा प्रकोष्ठों के मंडल संयोजक भी भाग लेंगे।