कांग्रेस की नई टीम में कौल, आशा व रामलाल की अनदेखी : सत्ती

Spread the love

शिमला: छठे हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि कांग्रेस की नई टीम में वरिष्ठ नेता कौल सिंह, आशा कुमारी और रामलाल ठाकुर की अनदेखी हुई है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है, लेकिन विपक्ष में सी.एम. पद के कई दावेदार नेताओं के सामने आने से हाइकमान भी किसी एक चेहरे को पसंद नहीं है। सतपाल ङ्क्षसह सत्ती यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में 5 अध्यक्षों की टीम से कार्यकर्ता भी परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत यह है कि 4 उपचुनाव जीतने के बावजूद कुलदीप सिंह राठौर को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस समय इस बात से परेशान है कि कैसे 5 अध्यक्षों के साथ तालमेल बिठाया जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है तथा यहां पर 2 प्रमुख दलों कांग्रेस और भाजपा में ही मुकाबला होते आया है।
सतपाल सिंह सत्ती ने दावा किया कि भाजपा फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की तरफ से करवाए गए कार्यों की बदौलत कांग्रेस सत्ता में वापसीनहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई एक चेहरा हाइकमान को भी पसंद नहीं है। ऐसे में बिखरे कुनबे के साथ कांग्रेस के सत्ता में वापसी के सपने साकार नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *