September 20, 2024

जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगी भाजपा : नड्डा

Spread the love

शिमला : हिमाचल प्रदेश में भाजपा को उपचुनाव में मिली हार के बावजूद पार्टी वर्ष, 2022 में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भी आगे बढ़ेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को मणिपुर से वर्चुअल संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने पार्टी व कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया में उड़ रही अफवाहों से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी स्वीकार्यता बनाने की दरकार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप के नेतृत्व में मिशन रिपीट के लिए जुटने का आह्वान भी किया। उन्होंने प्रदेश के संगठनात्मक ढांचे की तारीफ करते हुए कहा कि पार्टी देश में हिमाचल मॉडल को अपनाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भाजपा ने ई-विस्तारक व विस्तार योजना में बेहतर कार्य किया और इसे देश के अन्य राज्यों में भी अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण की पहली डोज लगाने में हिमाचल देश में अव्वल रहा है। कहा कि देश में भाजपा आज भी एक अलग विचारधारा और क्या केडर बेस्ड पार्टी के रुप में अलग खड़ी दिखाई देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *