शांडिल से उठाया चमियाना अस्पताल में सुविधाएं उपलब्ध करवाने का मामला

शिमला : शिमला के निकट चमियाना में मैडीकल सुपर स्पैशियलिटी अस्पताल चमियाना में शुरू की गई आई.पी.डी. सेवाओं के बीच विरोध के स्वर भी उठे हैं। लोगों की तरफ यह मांग स्थानीय निवासी प्रेम ठाकुर ने स्वास्थ्य मंत्री डा. धनीराम शांडिल एवं स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी से उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक चमियाना अस्पताल के पूरी तरह क्रियाशील होने तक सभी तरह की स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था आई.जी.एम.सी. शिमला में उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक नए अस्पताल में सभी तरह के टैस्ट की सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जाती, तब तक मरीजों को चमियाना और आई.जी.एम.सी. अस्पताल के चक्कर काटने पड़ेंगे। इसके अलावा मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ओल्ड बस स्टैंड शिमला और आई.जी.एम.सी. शिमला से शटल बस सेवा उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। यह बस सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि मरीजों को असुविधाओं का सामना न करना पड़े। लोगों का कहना था कि चमियाना अस्पताल के लिए सडक़ की हालत ठीक नहीं है और यहां पहुंचने तक कई बार अधिक समय लग जाता है।