सरकार ने बदले 14 एस.डी.एम.

शिमला : राज्य सरकार ने 24 एच.ए.एस. अधिकारियों सहित 14 एस.डी.एम. के तबादले किए हैं। इसके तहत मंजीत शर्मा को शिमला ग्रामीण व ओशीन को शिमला शहरी का एस.डी.एम. लगाया गया है। राज्य सरकार की तरफ से जारी तबादला आदेशों के अनुसार राहुल चौहान को ए.डी.एम. कम प्रोजैक्ट डायरेक्टर डी.आर.डी.ए. हमीरपुर से एडिशनल रजिस्ट्रार कॉ-ऑप्रेटिव सोसाइटी धर्मशाला, शिल्पी बेक्टा को एस.डी.एम. देहरा से ए.डी.एम. धर्मशाला, सिद्धार्थ आचार्य को एस.डी.एम. कंडाघाट से ए.सी. टू डी.सी. शिमला, सुरेंद्र मोहन को एस.डी.एम. कुमारसैन से अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण विकास, नरेश कुमार वर्मा को एस.डी.एम. आनी से अतिरिक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा सुंदरनगर, धर्मेश कुमार को एस.डी.एम. डोडराक्वार से एस.डी.एम. रोहड़ू, कुलबीर सिंह राणा को एस.डी.एम. भरमौर से ए.डी.एम. कम प्रोजैक्ट ऑफिसर आई.टी.डी.पी. भरमौर, अरुण कुमार को सहायक बंदोबस्त अधिकारी धर्मशाला से एस.डी.एम. ज्वाली, कविता ठाकुर को एस.डी.एम. शिमला ग्रामीण से आर.टी.ओ. सोलन, डा. शशांक गुप्ता को एस.डी.एम. कल्पा से एस.डी.एम. कुमारसैन, भानू गुप्ता को एस.डी.एम. शिमला शहरी से संयुक्त निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग शिमला, रजनीश शर्मा को एस.डी.एम. कम प्रोजैक्ट डायरेक्टर डी.आर.डी.ए. केलांग से जिला पर्यटन अधिकारी मंडी, मंजीत शर्मा को संयुक्त निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति से एस.डी.एम. शिमला ग्रामीण, मनोज कुमार को एस.डी.एम. उदयपुर से एस.डी.एम. देहरा, अमित कलथाईक को अतिरिक्त सचिव ऊर्जा से एस.डी.एम. आनी, अर्शिया शर्मा को वित्त विभाग (निदेशालय ट्रेजरी, एकाऊंट एंड लॉटरी) में सहायक सचिव से एस.डी.एम. झंडूता, आकांक्षा शर्मा को अतिरिक्त सचिव स्वास्थ्य से एस.डी.एम. कम प्रोजैक्ट डायरेक्टर डी.आर.डी.ए. केलांग, ओशीन को अतिरिक्त सचिव भाषा, कला एवं संसकृति से एस.डी.एम. शिमला शहरी, मोहित रत्तन को सहायक सचिव राजस्व (निदेशालय लैंड रिकार्ड) से एस.डी.एम. धर्मशाला, कुलवंत सिंह पोटन को सहायक सचिव शिक्षा (उच्च शिक्षा निदेशालय) से एस.डी.एम. सुजानपुर, राजेश वर्मा को एस.डी.एम. कफोटा से एस.डी.एम. सुन्नी, गोपी चंद को ए.सी. टू डी.सी. शिमला से एस.डी.एम. कंडाघाट, संजीव कुमार को एस.डी.एम. धर्मशाला से एस.डी.एम. भरमौर तथा नवीन कुमार को एस.डी.एम. सलूणी से आर.टी.ओ. मंडी के पद पर तब्दील किया है।