यू.पी.एस. को लेकर केंद्र सरकार की अधिसूचना

शिमला : यूनीफाइड पैंशन स्कीम (यू.पी.एस.) को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। केंद्र सरकार की तरफ से इसे गत वर्ष मंत्रिमंडल की तरफ से मंजूरी प्रदान की गई थी। इसके अनुसार कर्मचारियों को वेतन के 50 फीसदी तक पैंशन का लाभ मिलने की बात कही गई है। आने वाले समय में प्रदेश सरकार भी इस दिशा में आगे बढ़ सकती है। हालांकि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने के बाद एन.पी.एस. के 1.36 लाख कर्मचारियों को ओ.पी.एस. यानी पुरानी पैंशन का लाभ प्रदान किया था। अब देखना यह है कि इसको लेकर राज्य सरकार आगामी समय में क्या निर्णय लेती है?