क्योंथल रियासत के इतिहास को लेकर राम कृष्ण शांडिल्य ने लिखी पुस्तक

शिमला : शिमला जिला की क्योंथल रियासत की जानकारी के लिए लाभप्रद पुस्तक राम कृष्ण शांडिल्य ने लिखी है। यह पुस्तक शोधार्थियों के साथ प्राचीनतम इतिहास में जानकारी रखने वालों का मार्गदर्शन करने वाली है। इसमें रियासत की सामाजिक और सांस्कृतिक झलक देखने को मिलती है। देवभूमि हिमाचल प्रदेश की प्राचीन देव परंपरा के साथ बहुत कुछ इस पुस्तक में है। यह पुस्तक पाठकों को निराश नहीं करेगी। उनसे भविष्य में भी इस तरह की जानकारी देने वाली पुस्तक लेखन की उम्मीद है?