September 19, 2024

हिमाचल भाजपा प्रदेश प्रभारी व सह-प्रभारी नियुक्त

Spread the love

शिमला : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अविनाश राय खन्ना के स्थान पर श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश भाजपा का नया प्रभारी नियुक्त किया है। श्रीकांत शर्मा दूसरी बार हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी बनाए गए हैं। वह उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला से संबंध रखते हैं तथा योगी आदित्यनाथ की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। मौजूदा समय में वह मथुरा से भाजपा के विधायक हैं। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव का दायित्व संभालने के अलावा लोकसभा में चुनाव में हिमाचल प्रदेश के प्रभारी के रुप में भी काम किया है। संजय टंडन हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी का दायित्व देखते रहेंगे। संजय टंडन पहले अविनाश राय खन्ना के प्रभारी रहते हुए सह-प्रभारी बनाए गए थे। उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की तरफ हिमाचल प्रदेश सहित 24 राज्यों के प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।