संजीव शर्मा के नेतृत्व में हिम सामाजिक संगठन की नई टीम गठित

Spread the love

शिमला : संजीव शर्मा के नेतृत्व में हिम सामाजिक संगठन ने अपनी नई टीम गठित की है। इसमें कुलवंत राणा को महासचिव बनाया गया है। संगठन के चेयरमैन रविंद्र कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी। इसके अलावा प्रताप चंद, राम रतन शर्मा, वीर सिंह रियाल एवं संजय अवस्थी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन सचिव पद पर पंकज शर्मा, मीडिया टीम प्रमुख पद पर एसएस डोगरा, संयुक्त सचिव पद पर केके शर्मा व रमेश वर्मा, पीआरओ पद पर विजय डोगरा, राकेश शर्मा व महेश कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश भारद्वाज व बालक राम चौधरी को तैनाती दी गई है। कार्यकारिणी सदस्यों में राजेश शर्मा, बीके शर्मा, मेघनाथ डांडा और किरण कुमार शर्मा को स्थान दिया गया है। संस्थापक सदस्य हरिराम कश्यप संयोजक होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *