शिलाई में वाहन दुर्घटनाग्रस्त

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के शिलाई विकास खण्ड के अन्तर्गत रोनहाट-हरिपुरधार सड़क पर जरवा जुनेली गांव के निकट हुई एक वाहन दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में चार लोगों का निधन और एक व्यक्ति घायल हो गया। उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने और घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।