मानसी, रोहन, राज कृष्ण व विनोद को सचिव पद का रैंक

शिमला : हिमाचल प्रदेश कॉडर वर्ष, 2009 बैच के 4 आई.ए.एस. अधिकारियों को सचिव पद के बराबर (सुपरटाइम स्केल लेवल-14) का रैंक मिला है। इसके अलावा 4 आई.ए.एस. अधिकारियों को सिलैक्शन ग्रेड लेवल-13 एवं 9 को जूनियर एडमिनस्टे्रेटिव ग्रेड लेवल-12 का लाभ मिला है। सरकार की तरफ से नवगठित 14 नगर पंचायतों के प्रशासक का जिम्मा स्थानीय एस.डी.एम. को सौंपा गया है। सुपर टाइम स्केल लेवल-14 का लाभ प्राप्त करके सचिव रैंक पाने वाले 4 आई.ए.एस. अधिकारियों में वर्ष, 2009 बैच की मानसी सहाय ठाकुर का नाम सबसे ऊपर है, जो हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गई है। इसके अतिरिक्त इसी बैच के रोहन चंद ठाकुर, डा. राज कृष्ण पुरुथी व विनोद कुमार को भी सचिव रैंक मिला है। सिलैक्शन ग्रेड लेवल-13 का लाभ पाने वाले 4 अन्य आई.ए.एस. अधिकारियों में डा. ऋचा वर्मा, राकेश कुमार प्रजापति, हरिकेष मीना और राजेश्वर गोयल शामिल है। प्रदेश के 9 आई.ए.एस. अधिकारियों को जूनियर एडमिनस्ट्रेटिव ग्रेड लेवल-12 का लाभ मिला है। इसमें डी.सी. कुल्लू तरुल एस. रवीश, निदेशक कार्मिक एवं वित्त बिजली बोर्ड अनुराग चंद्र, डी.सी. किन्नौर डा. अमित कुमार शर्मा, डी.सी. ऊना जतिन लाल, एम.डी. कौशल विकास निगम गंधर्व राठौर, डी.सी. लाहौल-स्पीति राहुल कुमार, सी.ई.ओ. बी.बी.एन.डी.ए. सोनाक्षी सिंह तोमर, विशेष सचिव पर्यटन विजय कुमार तथा विशेष सचिव गृह एवं सतर्कता मनोज कुमार शामिल है। सरकार की तरफ से इस आशय संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार की तरफ से गठित 14 नगर पंचायतों के प्रशासकों का जिम्मा भी स्थानीय एस.डी.एम. को सौंपा गया है। इसमें नगर पंचायत संधोल के प्रशासक का जिम्मा एस.डी.एम. धर्मपुर, नगर पंचायत धर्मपुर का जिम्मा एस.डी.एम. धर्मपुर, नगर पंचायत बल्द्वाड़ा का जिम्मा एस.डी.एम. सरकाघाट, नगर पंचायत भोरंज का जिम्मा एस.डी.एम. भोरंज, नगर पंचायत बड़सर का जिम्मा एस.डी.एम. बड़सर, नगर पंचायत भंगाणा का जिम्मा एस.डी.एम. श्री नयना देवी जी, नगर पंचायत झंडूता का जिम्मा एस.डी.एम. झंडूता, एन पंचायत बनीखेत का जिम्मा एस.डी.एम. झंडूता, नगर पंचायत बनीखेत का जिम्मा एस.डी.एम. डलहौजी, नगर पंचायत खुंडिया का जिम्मा एस.डी.एम. ज्वालामुखी, नगर पंचायत नगरोटा सूरियां का जिम्मा एस.डी.एम. ज्वाली, नगर पंचायत कुनिहार का जिम्मा एस.डी.एम. अर्की और नगर पंचायत शिलाई का जिम्मा एस.डी.एम. शिलाई को सौंपा गया है।